Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड गांव में जिओ कंपनी के टावर से कुछ दिन पहले पांच बैटरी चुराने का मामला सामने में आया है। इसे लेकर देखरेख करने वाली कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामले में प्रार्थी चेतन सिन्दल पुत्र राजु सिन्दल निवासी इन्द्रा गांधी नगर डीसीएम कोटा थाना उद्योग नगर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह जीएसएस टावर सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड में स्टेण्ड आफिसर के पद पर कार्यरत है। उनकी कम्पनी जिओ के टावरों की देखरेख व मरमम्त का कार्य करती है। जिओ कम्पनी का एक टावर हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड़ गांव में लगा हुआ है। गत 28 मई की रात करीब एक बजे 3 अज्ञात व्यक्तियों ने टावर में घुसकर ऑफिस के ताले तोड़े व 5 बैट्रियां चोरी कर ली। जिसकी जानकारी टावर के सीसीटीवी फुटेज से जीओ कट्रोल रुम से मिली। चोरी की सुचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कंपनी निजी स्तर पर चोरों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंप दी है।



