Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिशा शर्मा देवली के निर्देशानुसार देवली के मानव धर्म मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह एवं आम्रपाली बाल गृह देवली में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर लगा।
यहां बच्चों को जागरूक किया गया और बताया कि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जून को दुनियाभर में बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाना व इसे खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए मनाया जाता है। बाल श्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को रोकता है और उन्हें शिक्षा के अवसर से भी वंचित रखता है। शिविर के दौरान राहुल सुवालका अधीक्षक, दिनेश प्रजापत अध्यापक, राजाराम केयर टेकर आम्रपाली बालगृह एवं मानव धर्म मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह के आशा शर्मा अधीक्षक, कानाराम, संजय उपस्थित थे।



