Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceजलापूर्ति सुचारू कराने की मांग, ज्ञापन सौपा

जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग, ज्ञापन सौपा


Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की अंबापुरा कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि अंबापुरा में पिछले 6 माह से जलापूर्ति सुचारू नहीं है। जल जीवन मिशन के तहत लाइन बिछाकर नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। लेकिन अंबापुरा क्षेत्र आबादी की दृष्टि से बड़ा होने की वजह से ग्रामीणों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल रही है। वहीं जल संग्रहण टंकी से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अंबापुरा की आबादी को देखते हुए पानी का विभाजन एरिया वाइज करने तथा जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने में शिशुपाल नागर, रेखा, राहुल शर्मा, महेश, मीरा, पूजा, रेखा समेत दर्जन लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d