Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsखेल सप्ताह शुरू, कई तरह के गेम्स होंगे

खेल सप्ताह शुरू, कई तरह के गेम्स होंगे


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में सोमवार को खेल सप्ताह की शुरुआत हुई।

प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार तथा निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेशानुसार खेल सप्ताह का आयोजन हो रहा है। यह सप्ताह हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस के मौके पर 26 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर होगी। इसके अंतर्गत खिलाड़ियों द्वारा फिटनेस शपथ, प्रभातफेरी, दौड़, श्रमदान, परंपरागत खेल रस्सा कस्सी, रूमाल झपट्टा , गिल्ली डंडा, लेमन रेस, लंगड़ी टांग दौड़, कुश्ती , कबड्डी, तीरंदाजी, खो- खो, फुटबॉल , क्रिकेट, टेबल टेनिस, बॉल बैडमिंटन, शतरंज आदि होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d