Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की बंगाली कॉलोनी सहित क्षेत्र में बुधवार को गंदे पानी की जलापूर्ति हुई, जो पीने लायक नहीं थी। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
इसे लेकर पार्षद लोकेश लक्षकार समेत लोगों ने जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह को समस्या बताई। कनिष्ठ अभियंता को पार्षद ने बुधवार सुबह हुई जलापूर्ति का गंदा पानी भी दिखाया तथा इसकी शिकायत की। इसी तरह शहर के तेली मोहल्ला व सिंधी कॉलोनी में भी गंदा जलापूर्ति आने की शिकायत मिली है। कनिष्ठ अभियंता ने जल्द ही लीकेज पॉइंट का पता लगाकर साफ पानी की जलापूर्ति सुचारू की जाएगी। इसके अलावा अन्य जगहों को भी निरीक्षण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह हुई जलापूर्ति बेहद गंदी थी। जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब हो सकता है।



