Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय संघ देवली में चल रहे गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को गाइड दल ने पैदल हाईक के साथ सीआईएसएफ आरटीसी का भ्रमण किया।
स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद ने बताया कि सुबह के सत्र में गाइड टुकड़ियों ने हाईक के दौरान फांसी स्थल, चर्च, परेड ग्राउंड, जयप्रकाश नारायण जेल, शास्त्रागार आदि का भ्रमण किया। ट्रेनिंग काउंसलर अनिल गौतम व खैमराज मीणा ने बताया कि सीआईएसएफ जवानों द्वारा गाइड टुकड़ियों को हथियारों की जानकारी दी गई। जिनमें एलएमजी, इंसास, सीएमजी कार्बाइन, एमपी फाइव, मॉर्टार, डेटॉनेटर सहित हथियारों की जानकारी पाकर गाइड छात्राध्यापिकाएं रोमांचित हुई। गाइडर झीलमवती, ज्योति सांसी, हेमलता, वीणा शर्मा व लाडबाई शर्मा के नेतृत्व में केम्प स्थल से नेकचाल बालाजी तक का पैदल हाईक कार्यक्रम संचालित करवाया गया।
इस दौरान ट्रेनर मुकेश प्रजापति, गजानंद वर्मा व गणपत सिंह ने सीआईएसएफ का इतिहास बताते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में यहां हुई ऐतिहासिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।


