Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” अभियान के तहत मंगलवार को देवली शहर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्रवाई हुई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सत्यनारायण गुर्जर व उनकी टीम द्वारा देवली में संचालित संगम बेकर्स का औचक निरीक्षण किया। यहां केक व ब्रेड के 2 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया। वहीं केक लवरस देवली से केक, पैस्ट्री, ब्रेड के 3 नमूने लिए एवं निरीक्षण में पाई गई कमियों के लिए नोटिस जारी किया गया। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गोयल जनरल स्टोर देवली से ब्रेड व बिस्किट का व कलपी शेक एंड आइक्रीम देवली से ब्रेड व रस्क के नमूने लेकर जाँच के लिए भेजा गया है।



