Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअजमेर मार्ग पर रिको में भी रोड ब्रेकर बनाने की दरकार

अजमेर मार्ग पर रिको में भी रोड ब्रेकर बनाने की दरकार

हर समय रहता है हादसे का अंदेशा


Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग पर रिको औद्योगिक क्षेत्र में भी मुख्य सड़क स्थित तिराहे पर रोड ब्रेकर बनाने की उद्यमियों की दरकार है।

जिससे कि यहां से गुजरने वाले उद्यमियों, कर्मचारियों, श्रमिकों का जीवन सुरक्षित रह सके। रिको के उद्यमियों ने बताया कि पुराने अजमेर मार्ग पर पानी की टंकी के समीप यह तिराहा है। जहां तीनों मार्ग से दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। वही नेगड़िया पुलिया बन जाने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई। जिसकी वजह से दिनभर सपाट सड़क पर वाहन गुजरते रहते हैं। ऐसे में रिको से निकलने वाले उद्यमियों, कर्मचारियों तथा श्रमिकों के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। उद्यमियों का कहना है कि यह समस्या काफी पुरानी है। यदि यहां रोड ब्रेकर बनाया जाए तो तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों की गति थमेगी तथा निश्चित रूप से हादसे भी रुकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d