-
गोवंश की रक्षा के लिए पांच दर्जन गौसेवकों ने लगाई जान की बाजी
-
पिकअप में भरकर ले जा रहे थे 10 नंदी
-
मौका नहीं मिलने पर गाड़ी छोड़कर भागे गौ तस्कर
-
मेहनत कर मुक्त कराया गोवंश को
Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली शहर तथा आसपास में संचालित गौरक्षों दल ने सोमवार रात भी अपनी जान की बाजी लगाकर 10 गोवंश को बचाया है। जिन्हें गोतस्कर पिकअप में भरकर कहीं ले जा रहे थे। लेकिन गौसेवकों के सामने इन तस्करों को हार माननी पड़ी।

बिना टोल राशि चुकाए भाग रहे थे तस्कर
दरअसल बीती रात टोंक स्थित हाईवे के टोल पर गोवंश ले जाने की गोसेवकों को भनक पड़ी। मां बीजासन गौशाला एवं गौ रक्षा दल के गौसेवक परमेश्वर खटीक ने बताया कि टोल पर एक पिकअप गाड़ी बिना टोल राशि चुकाए भागने लगी। जिस पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने गौसेवकों को इसकी सूचना दी तथा इनमें गोवंश भरे होने का अंदेशा जताया। सूचना पर छान स्थित आजाद हिंद गौरक्षा दल ने टोंक से उक्त पिकअप का पीछा शुरू कर दिया। गौसेवकों ने हाईवे पर पोल्याड़ा चौकी के सामने बैरिकेट्स लगाएं। लेकिन पिकअप इन बैरिकेट्स को तोड़ती हुई भाग गई। वही इसके बाद गौसेवक पिकअप के पीछे लग गए।
पांच दर्जन गौसेवकों ने मिलकर किया पीछा
इधर, सूचना पर कुचलवाड़ा बाईपास स्थित मां बीजासन गौशाला एवं गौरक्षा दल, बंथली गौरक्षा दल व श्रीसांवरिया सेठ गौ रक्षा दल देवली के 5 करीब गौसेवक डेढ़ दर्जन वाहनों में अलग-अलग सवार होकर पिकअप के पीछे लगे। यह पिकअप दौलता मोड़ से देवली में घुस गई तथा यहां से हनुमान नगर थाने के सामने से होकर हिंडोली की ओर चली गई। परमेश्वर खटीक ने बताया कि थाने के करीब गौसेवकों ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पिकअप चालक रह गुजर रही गाड़ियों के बीच से निकलकर भाग गया। पीछा करने के दौरान गौ तस्करों ने युवकों को टक्कर मारने की कोशिश भी की। इन गौसेवकों ने हिंडोली में श्रीश्याम मित्र मंडल को सेवा समिति को भी सूचना दी। जहां के गौसेवकों ने पूरे टोल को ब्लॉक कर दिया तथा पिकअप का इंतजार करने लगे। जैसे ही पिकअप चालक को लगातार गौसेवकों को पीछा करने की जानकारी मिली तो उन्होंने टोल से करीब एक किलोमीटर पहले कच्चे रास्ते में पिकअप उतार दी तथा इसे छोड़कर भाग छूटे। वहीं गौसेवक गाड़ी का पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे तथा ही हिंडोली पुलिस को सूचना दी।
देरी से पहुंची पुलिस
उक्त कार्रवाई में शामिल गौसेवकों ने बताया कि गोवंश ले जा रही पिकअप के संबंध में पुलिस को जानकारी दिए जाने के बावजूद उन्होंने कार्रवाई में रुचि नहीं दिखाई। वहीं सूचना दिए जाने के बावजूद काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस पिकअप को थाने ले गई। जहां करीब डेढ़ घंटे तक गोवंश पिकअप में परेशान होते रहे। इस पर गोसेवको ने नाराजगी जताई तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा गौसेवक इन सभी नंदियों को यहां मां बीजासन गौशाला में ले आए। लेकिन पुलिस का रवैया उपेक्षा पूर्ण सामने आया है।




