Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसुबह दुकान खोली तो मालिक के उड़ गए होश, आभूषण व नकदी...

सुबह दुकान खोली तो मालिक के उड़ गए होश, आभूषण व नकदी पार

ऊंचा रोड स्थित दुकान की वारदात, हनुमान नगर पुलिस ने देखा मौका


Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ऊंचा रोड पर सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान की छत से भीतर घुस कर लाखों रुपए के आभूषण व नकदी चुरा ली। वारदात का पता मंगलवार सुबह पीड़ित दुकानदार के दुकान खोलने पर लगा। जहां समूचा सामान बिखरा हुआ था तथा कीमती सामान पार हो चुका था।

जानकारी के अनुसार यह दुकान मोरला चौराहे के करीब बाबा रामदेव भंडारे के पास स्थित राकेश कलाल की है। राकेश यहां मेन रोड पर किराणा की दुकान चलाता है। वह प्रतिदिन की तरह रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया तथा मंगलवार सुबह 6 बजे जब दुकान पर दूध लेने आया तो गेट खोलते ही उसके होश उड़ गए। दुकान में रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। वही चोरों ने जहां कीमती सामान रखा था, उन्हें भी बिखर दिया।

भंडारे की छत से दुकान पर आए चोर

लोगों की सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीड़ित राकेश कलाल से वारदात की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी दुकान के पास में बाबा रामदेव का भंडारा है। यह चोर भंडारे की छत से उसकी दुकान पर आए तथा ऊपर लगे गेट के निचले हिस्से को मोड़कर भीतर प्रवेश किया तथा वारदात को अंजाम दिया। यह गेट लोहेनुमा मजबूत सरिए से मोड़ा गया प्रतीत हो रहा है।

सोने, चांदी के आभूषण व नकदी पार

होश संभालने के बाद जब पीड़ित ने अपने नुकसान का आकलन किया तो सामने आया कि चोरों ने यहां रखे सोने, चांदी के आभूषण समेत नकदी पार कर ली। जानकारी के अनुसार राकेश अपने घर के सोने चांदी के आभूषणों को यहां दुकान में छिपा कर रखता था। लेकिन चोरों ने उन्हें भी पार कर लिया।

पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चोरों ने पौने दो तोले का सोने का हार, दो तोले की चेन, एक तोले का सोने की झुमकी, आधा तोला सोने की नथ, मोती, एक तोले की दो सोने की अंगूठी, 200 ग्राम विमल गुटके के चांदी के सिक्के, चार जोड़ी पायजेब, चार जोड़ी बिछिया तथा गल्ले में रखी 2 हजार की नकदी पार होने की रिपोर्ट दी है। इधर, पीड़ित परिवार की महिलाएं नुकसान जानकर रो पड़ी। महिलाओं को संभालना भारी हो गया। आसपास के लोगों व महिलाओं ने परिजनों को धैर्य बंधाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d