Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को अटल उद्यान, नगर कांग्रेस कार्यालय और नगरपालिका परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नगर कांग्रेस कार्यालय में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा। पार्टी के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने यह जानकारी दी है। नगर पालिका परिसर में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण नेमीचन्द जैन अध्यक्ष नगर पालिका देवली की अध्यक्षता में होगा। इसके बाद अटल उद्यान में उपखण्ड स्तरीय समारोह में प्रातः 9.30 बजे उपखण्ड अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के देवली में नगर पालिका भवन, उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील भवन, न्यायालय समेत सरकारी भवनों पर लाइटिंग और सजावट की गई है। गणतंत्र दिवस पर शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालय में भी ध्वजारोहण होगा।



