Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली के धर्मराज को मिला 'इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड'

देवली के धर्मराज को मिला ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली तहसील के गाँवडी गाँव निवासी डिजिटल क्रिएटर धर्मराज गुर्जर ने अपने डिजिटल योगदान में सफलता हासिल की है।

दरअसल रविवार को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में धर्मराज को ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ (राइजिंग इनफ्लुएंसर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के चीफ जयेश भट्ट समेत गेस्ट द्वारा दिया गया। धर्मराज गुर्जर अपने ‘अपना देवली’ चैनल के माध्यम से न केवल टोंक जिले, बल्कि संपूर्ण राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट कर रहे हैं। उनका चैनल इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोकप्रिय है। उनके इसी विजन और डिजिटल योगदान को देखते हुए उन्हें इस रिकॉर्ड बुक में जगह मिली है और उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया।

इससे पूर्व गत 10 जनवरी को उन्हें टोंक एसडीएम द्वारा ‘टोंक क्रिएटर फेस्ट 2026’ के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d