Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभक्ति के आंगन में देशभक्ति की बहार : तिरंगा में सजे ठाकुरजी

भक्ति के आंगन में देशभक्ति की बहार : तिरंगा में सजे ठाकुरजी


Deoli News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर सोमवार को आस्था और देशभक्ति का एक बेहद खूबसूरत संगम देखने को मिला।शहर की अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान श्रीचारभुजानाथ भी इस खास मौके पर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

ठाकुरजी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन दोगुने उत्साह वाला रहा, उनके आराध्य स्वयं तिरंगे के स्वरूप में सुशोभित थे। पुजारी अनुज ने बताया कि हर इस बार भी गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रभु के लिए खास तौर पर राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों केसरिया, सफेद और हरे से सुसज्जित पोशाक तैयार करवाई गई थी। ठाकुरजी के साथ आराध्य देवी ठकुरानी भी तिरंगा ध्वज लिए विराजमान थी। ठाकुरजी के समूचे गर्भगृह को तिरंगा थीम से सजाया गया। भक्तों ने जय श्री कृष्ण के साथ-साथ ‘भारत माता’ के जयकारे भी लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d