Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में नरेश का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया

देवली में नरेश का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया


Deoli News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीएसएस प्रमुख नरेश मीणा का रविवार को देवली पहुंचने पर समर्थकों की ओर से स्वागत किया गया।अजमेर बाईपास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान समर्थक चैन सिंह मीणा ने नरेश मीणा को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया। सम्मान के बाद नरेश मीणा ने वहां मौजूद युवाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी 30 जनवरी को उनियारा तहसील के कोटड़ी चौराहा पर होने वाले विशाल जन आंदोलन की रूपरेखा साझा की। मीणा ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों को निमंत्रण दिया। 

उन्होंने वहां अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की बात कही। इस दौरान लोकेश धाकड़ सहित क्षेत्र के कई युवा मौजूद रहे। इसके बाद नरेश नया गांव की ओर रवाना हुए। पहले यह स्वागत देवली के पेट्रोल पंप चौराहे पर प्रस्तावित था, जो बाद में बाईपास पर हुआ। उल्लेखनीय है कि नरेश मीणा देवली उनियारा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। तब से नरेश पूरे प्रदेश में सुर्खियों में है।

Oplus_16908288

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d