Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीगणेश चतुर्थी के मौके पर शनिवार को क्षेत्र के गणेश मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हालांकि इस बार क्षेत्र के प्रमुख बोरड़ा गणेश मंदिर में लोग नहीं जा सके। इससे श्रद्धालु निराशा रहे।
इसकी वजह यह रही की पूर्ण भराव की वजह से पहले ही मंदिर ट्रस्ट ने पार्किंग के अभाव में मेला स्थगित कर दिया था। वहीं दूसरी ओर शनिवार सुबह गणेश रोड स्थित पानी की खाळ पर अधिक मात्रा में पानी आने से पुलिस को श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए भी रोकना पड़ा। लिहाजा लोग बोरड़ा मंदिर नहीं जा सके। लेकिन क्षेत्र के बासनी स्थित गणेशजी मंदिर, बस स्टैंड स्थित भगवान गणेश मंदिर, सिरोही में श्रद्धालुओं ने भगवान गजानंद के दर्शन किए। घरों में प्रथम पूज्य को लड्डू व मोदक का भोग लगाया गया। आवा स्थित गणेश चौक में सकल पंचों की ओर से गणेश पूजन कर आरती की गई। वहीं भोग प्रसादी का वितरण किया गया। यहां अध्यक्ष नारायण सिंह नरूका, कृष्ण चंद्र पारीक, ओमप्रकाश सोनी, बुद्धि प्रकाश साहू, सुरेंद्र सिंह नरूका, घासीलाल, लक्ष्मण सिंह, दुर्गाशंकर समेत मौजूद थे।



