Toda Raising News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा टोडारायसिंह के वार्षिक चुनाव दिनांक 8 सितंबर सुबह 10 बजे यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय औद्योगिक परिसर में होंगे।
इस दौरान चुनाव अधिकारी केकड़ी से महेश शर्मा एवं पर्यवेक्षक राजेंद्र सुजेडिया होंगे। जिसमें नई तहसील कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। साथ ही 6 प्रदेश महासमिति सदस्यों एवं करीब 25 जिला महासमिति सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा।


