Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बोरडा गणेश मंदिर ट्रस्ट की बैठक मंगलवार शाम ट्रस्ट के सदस्यों की उपस्थिति में हुई। इसमें विकास कार्यो संबंधी प्रस्ताव लिए गए।
ट्रस्ट की बैठक में मंदिर ट्रस्ट कार्यालय व एक दुकान निर्माण शुरू करवाने, मंदिर परिसर में लगी केबिनों को हटवाने, नवनिर्मित सड़क के दोनों और सीसी या इंटरलॉकिंग करवाने, हनुमानजी व महादेवजी के मंदिर की फर्श को ऊंचा करवाकर नाली मरम्मत करवाने, टीनशेड में पंखे लगवाने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए। बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों को मंदिर के विकास संबंधी सभी बातों को ट्रस्ट की मीटिंग में ही चर्चा करने, बनास नदी में ग्रामीणों द्वारा संचालित नावों को मुख्य स्नान घाट से हटवाने एवं आगामी गणेश चतुर्थी मेले पर विचार विमर्श के लिए शीघ्र ही बैठक बुलवाने पर बातचीत हुई। निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए उपाध्यक्ष कालूराम मीणा, कोषाध्यक्ष लादूराम बलाई, नरेश मीणा, अनिल कुमार मीणा, जयसिंह मीणा को शामिल करते हुए समिति का गठन किया गया।
बैठक में मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक राजेंद्र बागड़ी, अध्यक्ष गिरिराज जोशी, उपाध्यक्ष कालूराम मीणा, कोषाध्यक्ष लादूराम बलाई, सदस्य नरेश मीणा, चंद्रभान गोयल, रामराज मीणा, मुकेश मालू, बंशीलाल मीणा ,अनिल मीणा ,रामेश्वर प्रसाद मीणा, पप्पू लाल मीणा, मोतीलाल मीणा समेत ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित थे।


