Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड के ककोड़िया गांव के निवासियों ने बुधवार को पंचायत समिति वार्डों के पुनर्गठन के विरोध में विरोध किया है।
पूर्व सरपंच गोवर्धन मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ककोड़िया को पूर्व की भांति पंचायत समिति देवली के वार्ड संख्या 6 (गांवड़ी) में ही यथावत रखा जाए। ग्रामीणों ने हाल ही में हुए बदलाव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ककोड़िया को वार्ड संख्या 9 (देवीखेड़ा व राजमहल) में जोड़ना अनुचित है और वे इसका कड़ा विरोध करते हैं। ज्ञापन में बताया कि यदि समय रहते उनके गांव को वापस वार्ड संख्या 6 में शामिल नहीं किया गया, तो समस्त ग्रामवासी आगामी मतदान का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि गांवड़ी पंचायत के अन्य गांवों की तरह ककोड़िया को भी इसी वार्ड में रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर कासीर गांव को हटाकर समायोजन किया जाए।


