Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के दस दिवसीय शिविर के दौरान बुधवार को 200 छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण कानूनी और तकनीकी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस विशेष सत्र में देवली थाने की कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मी रजिया ने विद्यार्थियों को महिला एवं बाल अपराध सहित पॉक्सो एक्ट के कड़े प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम से बचाव के तरीके साझा करते हुए राजकोप सिटीजन एप के उपयोग, पेनिक बटन और ‘नीड हेल्प’ फीचर्स के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि विद्यार्थी विषम परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।



