Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsगृहमंत्री के बयान के विरुद्ध राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा

गृहमंत्री के बयान के विरुद्ध राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा

पद से बर्खास्त करने की मांग


Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संसद में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरुद्ध अंबेडकर विचार मंच विकास समिति देवली ने विरोध जताया है।

वही देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री शाह को पद से बर्खास्त किए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि गृहमंत्री ने संसद में डॉ. अंबेडकर के नाम लेने को फैशन बताया और धार्मिक तुलना करते हुए मजाक बनाया। इस बयान से देश के करोड़ों नागरिकों की भावना आहत हुई है। वहीं गृहमंत्री जैसे पद पर रहते हुए इस तरह की बयानबाजी से अशांति फैलाने की कोशिश की गई। लिहाजा गृहमंत्री को पद से हटाने की मांग की। वही ज्ञापन में भाजपा शीर्ष नेतृत्व से गृहमंत्री को पार्टी से भी बर्खास्त किए जाने की मांग की गई। इससे पहले मंच सदस्यों ने गृहमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया। इसके अलावा पुतला फूंककर विरोध व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d