Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसवा 3 घंटे और 7 बार एक्स-रे करने के बाद निकला कारतूस

सवा 3 घंटे और 7 बार एक्स-रे करने के बाद निकला कारतूस

9 एमएम पिस्टल से किया गया था शूट


Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कथित तौर पर पंजाब निवासी युवकों की ओर से गोली मारने के बाद शव का शुक्रवार को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया। यह पोस्टमार्टम कई घंटे लंबा चला।

Oplus_131072

उल्लेखनीय है कि बलेनो कार में हमलावरों ने कमल पुत्र रामनिवास कंजर के बाई कान के पास कनपटी पर गोली मारी गई थी, जो दाई ओर आ गई। जिसकी उसी दौरान मौत हो गई। कमल का शव गुरुवार रात मेहंदवास थाने के बाईपास पर कार में मिला था। इधर, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मेडिकल बोर्ड में शामिल ऑर्थोपेडिक्स डॉ. चैतन्य प्रकाश मीणा और नवरतन बैरवा ने पोस्टमार्टम शुरू किया। इस दौरान पोस्टमार्टम करीब सवा 3 घंटे चला, जो दोपहर सवा एक बजे जाकर खत्म हुआ। इस बीच चिकित्सकों को कारतूस ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब सात बार एक्स-रे किया गया। तब जाकर कारतूस का पता लग सका। यह कारतूस 9 एमएम बताया गया है।

बाएं हिस्से से मारी थी गोली

ऑर्थोपेडिक्स डॉ. चैतन्य प्रकाश मीणा ने बताया कि बॉडी में कारतूस ढूंढने के लिए आधा दर्जन से अधिक बार एक्सरे करने पड़े। कारतूस ने सिर के बाएं तरफ़ मास्टॉयड क्षेत्र कान के पीछे 3 सेमी. से प्रवेश किया। यहां घाव का कोई निकास नहीं है। वहीं खोपड़ी के आधार के नीचे पहली ग्रीवा कशेरुका के सामने दाएं स्टर्नोक्लेडोमैस्टॉयड क्षेत्र से गोली निकाली गई। उल्लेखनीय है कि एक पिस्टल देवली पुलिस को बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d