घर के बाहर से बाइक चोरी

0
1661

Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ज्योति कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक को दिन दहाड़े चोर चुरा कर ले गए। पीड़ित विजय सिंह मीणा पुत्र अंबालाल मीणा ने बताया कि वह गाडोली निवासी जय सिंह मीणा के ज्योति कॉलोनी स्थित मकान पर में किराए से रहते हैं

गत 29 मार्च को दोपहर में घर के बाहर उनकी बाइक खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक मुंह के कपड़ा बांधकर आए तथा बाइक को लेकर फरार हो गए‌। उक्त घटना सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here