Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सनातन धर्म में एक दिन ठंडे पकवान में भोजन करने का भी विधान है। यह त्यौहार सोमवार को मनाया जाएगा। इससे पहले रविवार को घरों में राँधा पुआ हुआ।
महिलाओं ने एक दिन पहले को भोजन बनाया। जिसका सोमवार को लोग सेवन करेंगे। रविवार को दिनभर महिला बासेड़ा का भोजन बनाने को लेकर व्यस्त रही। महिलाओं ने घरों में पुए, पकौड़ी, पूड़ी, पापड़ी, दही बड़े, कचौड़ी, नमकीन, दही की खीर, नमकीन रायता आदि बनाकर तैयार कर लिया है। जिनका सोमवार सुबह शीतला माता के भोग लगाकर सेवन किया जाएगा। देवली में छतरी चौराहे पर सोमवार सुबह महिलाएं मां शीतला की पूजा अर्चना कर उन्हें ठंडे पकवान का भोग लगाएगी तथा परिजनों की सुख, समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना करेंगी। घरों में लोग अपने परिचितों को बुलाकर ठंडे पकवान खिलाएंगे। माता शीतला को भोग लगाने के लिए बसोड़ा से एक दिन पहले ही रबड़ी, हलवा, पकौड़ी, पुआ, मीठे चावल, पूरी समेत सभी पकवान तैयार कर लिए जाते हैं और अगले दिन शीतला माता की पूजा के दौरान उन्हें भोग चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन ठंडे भोजन करने से आरोग्यता की प्राप्ति होती है।



