Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsनवल मंगल जनसेवा समिति के नए अध्यक्ष बने, वार्षिक अधिवेशन

नवल मंगल जनसेवा समिति के नए अध्यक्ष बने, वार्षिक अधिवेशन


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली का वार्षिक अधिवेशन एवं अध्यक्ष पद का निर्वाचन रविवार को पेंशनर भवन में हुआ। मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं सरस्वती माता के पूजन से अधिवेशन शुरू हुआ।

इस दौरान महामंत्री महावीर कुमार जैन द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने सदन में वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया। जिसे सदन ने अनुमोदित किया। अधिवेशन में कई सदस्यों ने अपने विचार रखे। अध्यक्ष घीसालाल टेलर ने सदस्यों का अभिनंदन कर अपनी कार्यकारिणी के भंग की। वहीं वर्ष 2024-2026 के लिए अध्यक्ष पद निर्वाचन की शुरू हुई। इसमें निर्वाचन अधिकारी पारस चंद जैन के निर्देशन में अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे गए। यहां केवल नवल किशोर मंगल का प्रस्ताव सदस्य कानसिंह द्वारा रखा गया। इस पर सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मंगल का जन सेवा समिति ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मंगल पूर्व में भी जनसेवा समिति अध्यक्ष रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d