Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsघर के बाहर से शिक्षक की बाइक चोरी

घर के बाहर से शिक्षक की बाइक चोरी

लगातार बढ़ रही है चोरी की वारदातें

Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की साकेत कॉलोनी निवासी एक शिक्षक की मंगलवार शाम घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। यह शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में कार्यरत है।

दरअसल उक्त शिक्षक तुलसीराम शर्मा की बाइक है। शर्मा मंगलवार शाम किसी सामाजिक कार्य में शामिल होकर वापस घर आए थे। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी की तथा भीतर चले गए। वहीं कुछ मिनट में बाहर आए तो उनकी बाइक गायब मिली। पीड़ित ने देवली थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दी है। इसके बाद थाना पुलिस पीड़ित के साथ मौके पर पहुंची तथा वारदात की जानकारी ली। उल्लेखनीय कि इससे पहले तेली मोहल्ला निवासी राजीव भारद्वाज की शाम के वक्त चोर ने बाइक चुरा ली थी।

वारदात इतनी जल्दी हुई कि पीड़ित ने चोर का पीछा करने का भी प्रयास किया। लेकिन वह आंखों के सामने से ओझल हो गया। लिहाजा देवली थाना क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की वारदाते बढ़ रही है। इससे वाहन मालिकों को नुकसान हो रहा है। वही टू व्हीलर वाहन मालिकों को चाहिए कि वह अपनी बाइक को लॉक करें तथा सुना नहीं छोड़े। 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d