Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsलोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दिला रहे है विश्वास

लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दिला रहे है विश्वास

आरएलपी प्रत्याशी विक्रम गुर्जर का प्रचार प्रसार

Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर ने जनसंपर्क के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

उनका सुबह से लेकर रात तक जनसंपर्क जारी है। वही कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। आरएलपी प्रत्याशी गुर्जर ने मंगलवार को क्षेत्र के कल्याणपुरा, आंवा, खवासपुरा, धारोला, सीतापुरा, टोडा का गोठड़ा, राजकोट, चांदली, कासीर, पनवाड़, देवली गांव समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को बताया कि वह स्थानीय प्रत्याशी है। गुर्जर ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को आरएलपी के समर्थन में मतदान करने की अपील की और कहा कि वे मतदाताओं को कभी निराश नहीं होने देंगे।

इससे पहले कई जगहों पर गुर्जर का माल्यार्पण, साफा बंधाकर तथा बैंड बाजे के साथ जुलूस के रूप में स्वागत किया गया। कई गांव में आरएलपी प्रत्याशी गुर्जर को फलों से तोला गया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d