दो सहायक मतदान केंद्र बनाएं
Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव को लेकर देवली उपखंड के 164 बूथ पर आगामी 25 नवंबर को मतदान होगा। इसे लेकर तैयारी जारी है।


सहायक रिटर्निग अधिकारी देवली की कार्यालय की सूचना के मुताबिक उपखंड क्षेत्र में 164 बूथ है तथा दो सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह सहायक मतदान केंद्र संथली बूथ नं 66 व घाड़ बूथ नं 136 है। जहां 1400 से अधिक मतदाता होने पर सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां आगामी 25 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक ईवीएम मशीन के मतदान होगा। वही गुरुवार शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार थम जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान से 48 घंटे पूर्व यह चुनाव प्रचार थम जाता है। इसके बाद प्रत्याशी बिना लवाजमे तथा भीड़भाड़ के व्यक्तिगत संपर्क कर सकेंगे। प्रत्याशी वाहनों के लंबे-लंबे काफ़िलों के साथ भी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। इस अवधि के बाद केवल व्यक्तिगत प्रचार ही किया जा सकेगा।




