Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023चुनाव के मद्देनजर 9 श्रेणी में विभाजित किए क्रिटिकल बूथ

चुनाव के मद्देनजर 9 श्रेणी में विभाजित किए क्रिटिकल बूथ

पंजाब आर्म्ड बटालियन देवली पुलिस के साथ रहेगी मौजूद

Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी विधानसभा चुनाव में लॉ इन ऑर्डर के लिहाज से 9 श्रेणी में क्रिटिकल बूथ को विभाजित किया है। यह विभाजन बूथ पर जातिगत बहुलता व बहुसंख्या के आधार पर किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रह सकें। वही मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया जा सके।

थाना पुलिस देवली की सूचना के अनुसार डाबर कला के मतदान केंद्र संख्या 21 को प्रथम श्रेणी में रखा है। इसी तरह सावंतगढ़ मतदान केंद्र संख्या 72 को द्वितीय, देवली गांव के मतदान केंद्र संख्या 33 को तृतीय श्रेणी, देवली के मतदान केंद्र 48 को चतुर्थ श्रेणी व गांवड़ी के मतदान केंद्र संख्या 58 को पांचवीं श्रेणी में विभाजित किया है। यह विभाजन मतदान केंद्र पर जातिगत बहुलता के आधार पर किया गया है। इसी तरह छठी श्रेणी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली दाया भाग, सातवीं श्रेणी में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव पूर्वी भाग, आठवीं श्रेणी में राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली दाया भाग व नवी श्रेणी में राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली उत्तरी भाग का पश्चिम भाग विभाजित किया गया है।

इस बार देवली पुलिस के साथ पंजाब आर्म्ड बटालियन कानून व्यवस्था के लिहाज से मतदान केन्द्रों की सुरक्षा करेगी। इसे लेकर पंजाब आर्म्ड बटालियन के करीब 90 अधिकारी व जवान देवली पहुंचे हैं, जो देवली व नासिरदा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देंगे। जानकारी के अनुसार इस बार चुनाव को लेकर पर्याप्त जाप्ता उपलब्ध कराया गया है। जिससे कानून व्यवस्था मजबूत रहेगी। वही क्रिटिकल बूथ पर अन्य मतदान केन्द्रों के मुकाबले ज्यादा पुलिसकर्मी नियुक्त किए जाएंगे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d