Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचने की पकी फसल काटकर 50 हजार का नुकसान करने का आरोप

चने की पकी फसल काटकर 50 हजार का नुकसान करने का आरोप


Deoli News 3 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सारदडा निवासी घीसालाल पुत्र भंवरलाल गुर्जर ने अपने ही गांव के चार जनों पर उसके हिस्से के खेत में खड़ी चने की फसल को काटकर 50 हजार रुपए का नुकसान करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

जरिए इस्तगासा दायर रिपोर्ट में घीसालाल ने बताया कि परिवादी एवं अन्य सहखातेदारों की खातेदारी एवं कब्जे काश्त की भूमि ग्राम सारदड़ा तहसील देवली में स्थित है। जिसमें परिवादी का एक चौथाई हिस्सा है। परिवादी द्वारा अपने हिस्से की भूमि में बोई चने की फसल पक कर तैयार हो गई थी। लेकिन गत एक अप्रैल को यादराम पुत्र मूला गुर्जर, घीसालाल पुत्र मूला गुर्जर, शिवपाल पुत्र यादराम गुर्जर तथा देवराज पुत्र यादराम गुर्जर सभी निवासी सारदड़ा ने बोई गई चने की फसल को चोरी की नियत से जबरन काट कर ट्रेक्टर में भरकर ले गए। जिससे करीब 50 हजार रूपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेडकॉन्स्टेबल बद्रीलाल यादव को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d