गुरुवार को दर्ज हुए तीन अलग-अलग प्रकरण
Deoli News 3 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के बेनपा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बाइक चोरी होने का गुरुवार को देवली थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला शिवराज गुर्जर पुत्र लक्ष्मण गुर्जर ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि यह बाइक 24 मार्च को दोपहर 12 बजे करीब घर के बाहर खड़ी थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया।
लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप
दूनी थाने के बंथली कॉलोनी निवासी एक जने ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। प्रकरण के अनुसार यह मामला छोटू बैरवा पुत्र पंचूराम बैरवा ने दर्ज कराया। इसमें बताया की गत 10 अप्रैल को रात 7 से 8 बजे वह देवली से अपनी बाइक लेकर जा रहा था। उक्त बाइक पर संपत पुत्री रामनाथ बैरवा निवासी भांसू भी बैठी थी। जिसकी गोद में करीब 5 वर्ष की एक बच्ची भी थी। इस बीच दौलता मोड़ के करीब टोंक की ओर से आई एक फॉर्च्यूनर कार ने तेज गति व लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उन्हें चोटे आई है तथा मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित ने बताया कि इलाज में व्यस्त रहने की कारण मामला दर्ज नहीं कर सका। रिपोर्ट में बताया कि मौके पर यह फॉर्च्यूनर गाड़ी मुकेश मीणा निवासी भरनी चल रहा था। जिसने अब तक इलाज का झांसा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह डाबर कला के इंदोकिया निवासी एक महिला ने गत एक मई रात्रि 9 बजे अपने साथ हुई छेड़छाड़ तथा मारपीट की घटना को लेकर रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह सामाजिक कार्यक्रम को लेकर अपने पीहर इंदोकिया आई थी। एक मई की रात 9 बजे वह अपने पिता के घर में थी। तभी अनिल मीणा निवासी देवपुरा, मुकेश मीणा सहित दो तीन अन्य व्यक्ति शराब के नशे में आए तथा गाली गलौज करते हुए पीड़िता को जबरन उठा कर ले जाने लगे। पीड़िता ने अपने आप स्वयं का बचाव किया। जिससे उसके सीने व पेट में चोट आई है। वही अश्लील छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।
आरोप लगाया कि पीड़िता का पति दिलराज मीणा भी शराब के नशे में था, जो अपने हाथ में लोहे का पाइप लेकर आया तथा पीड़िता के साथ मारपीट करने लग गया। उसके चीखने और चिल्लाने पर परिवार के सदस्यों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उक्त सभी व्यक्तियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



