Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsचलते हुए ट्रक में लगी आग, चालक, खलासी ने बचाई जान

चलते हुए ट्रक में लगी आग, चालक, खलासी ने बचाई जान


Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर सिरोही के समीप रविवार रात एक चलते हुए ट्रक में आग लग गई। ट्रक जयपुर से कोटा की ओर जा रहा था, इस दौरान पोल्याड़ा नहर की पुलिया पर अचानक ट्रक में आग लग गई।

पहले ट्रक के पहियों में आग लगी, उसके बाद पूरी केबिन जलने लगी। इसकी भनक लगते ही चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। सूचना पर देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, देवली पुलिस और नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रक मालिक प्रदीप शर्मा है। ट्रक में बेरिंग भरे हुए थे। हालांकि ट्रक जलने से खाक हो गया, लेकिन चालक, खलासी की जान बच गई।

सिरोही निवासी और भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि यह हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। हादसा होते ही उन्होंने देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह को सूचना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d