Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationचलाओ साइकिल, बचाओ पर्यावरण, पाओं स्वास्थ्य

चलाओ साइकिल, बचाओ पर्यावरण, पाओं स्वास्थ्य

विश्व साइकिल दिवस


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय टोंक के तत्वावधान में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में सोमवार को विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

प्रशिक्षक अनिल गौतम ने बताया कि शिविरार्थियों की इस रैली को स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य अंकित जैन व स्थानीय संघ के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी शिविरार्थियों ने साइकिल के माध्यम से देवली शहर के मुख्य बाजार में छतरी चौराहा, ममता सर्किल, सीआईएसएफ मेन गेट होते हुए कैंप स्थल तक रैली निकाली। मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामराय मीना ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “साइकिल चलाने से स्वास्थ्य लाभ होता है और व्यक्ति विभिन्न बीमारियों से बचता है।

इस प्रकार पर्यावरण को भी प्रदूषण मुक्त रखकर उसे बचाने में भी साइकिल कारगर है। इस दौरान प्रशिक्षक मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, शिशुपाल चौधरी, प्रियंका जैन भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d