Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…” और “म्हारा पैदल आया की लाज राखजे मां…” सहित भक्तिमय भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालुओं ने शनिवार को आवा से चांदली माता के लिए छठी पदयात्रा की।
इस दौरान गोपाल महाराज के जयकारों के साथ यह पदयात्रा पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने बताया कि चांदली में पहाड़ियों पर स्थित हिंगलाज माता का यह मंदिर प्राचीन है। यहां साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता है कि माता के दरबार में नेत्र रोगियों का उपचार होता है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस छठी पदयात्रा में महिलाएं, बच्चे, पुरुष और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ रवाना हुए। वहीं रविवार को दूनी से बूंदी जिले के देई खाटूश्यामजी और इंद्रगढ़ माताजी के लिए डाक निशान यात्रा सुबह 8 बजे रवाना होगी।



