Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा उप-तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड का शनिवार को देवली सीबीईओ हरिनारायण वैष्णव ने औचक निरीक्षण किया।
स्कूल के मीडिया प्रभारी सुगन चंद कुमावत ने बताया कि निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। सीबीईओ ने शिक्षकों को छात्रों को नियमित रूप से गृहकार्य देने और छात्र दैनंदिनी का सही उपयोग करने को कहा। उन्होंने यह भी जांचा कि अध्यापक दैनंदिनी नियमित रूप से भरी जा रही है या नहीं। वहीं विद्यालय में अनुपयोगी सामान की नीलामी के लिए एक कमेटी गठित कर सर्वे टीम के सदस्यों द्वारा उसका अवलोकन करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने और जर्जर कमरों को बंद करके बच्चों को उनसे दूर रखने के लिए कहा गया।
बरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने शिक्षकों को पानी के स्रोतों, तालाबों और एनीकटों से छात्रों को दूर रहने के लिए जागरूक करने की बात कही।


