Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के पुराने अजमेर मार्ग पर नेगड़िया पुलिया के पास बनास नदी किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति के शव का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवा दिया है।
यह कदम इस वजह से उठाया गया, दरअसल चार दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, और उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में शव से दुर्गंध फैलने लगी थी, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि इस शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे। मृतक की उम्र करीब 60 साल थी, उसका रंग सांवला था, और उसने लाल शर्ट व नीले रंग का पजामा पहन रखा था। पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी जेब से 13 हजार रुपए नकद भी मिले थे। पुलिस ने बीते चार दिनों से मृतक की पहचान और उसके वारिसों का पता लगाने के लगातार प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
लिहाजा शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चलती बस में सांप….लोगों की अटक गई सांसे, फिर यूं हुआ घटनाक्रम


