Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्कल देवली के घाड़ थाना इलाके की जूनिया तन जंगल में गुरुवार शाम को एक अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला।
वृद्ध के शव की फिलहाल पहचान नही हो पाई है। घाड़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि जूनिया के जंगल मे एक शव पड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वृद्ध का शव बरामद किया। वृद्ध की उम्र करीब 75 वर्ष हैं। वहीं शरीर दुबला-पतला, रंग सावला, सिर पर सफेद बाल, दाढ़ी- मुछे है। पुलिस ने लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन उसकी पहचान नही हो पाई। बाद में शव को दूनी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वृद्ध की मौत के कारणों का पता नही चला है।



