Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजलदाय मंत्री ने टोंक कलेक्ट्रेट सभागार में ली अधिकारियों की बैठक

जलदाय मंत्री ने टोंक कलेक्ट्रेट सभागार में ली अधिकारियों की बैठक


Desk News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में टोंक जिले में जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के हर घर को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन को वर्ष 2028 तक बढ़ाया है। इसके लिए अधिकारी पूरी निष्ठा से कार्य करें। जलदाय मंत्री ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले में चल रही पेयजल योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि अवैध जल कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएं। जिले में लगाए जाने वाले सभी नये हैंडपंप, ट्यूबवेल का काम अति शीघ्र पूरा करें। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंप की शिकायत मिलने पर उसका समाधान तत्काल किया जाएं, ताकि आमजन को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़े। इस कार्य को गंभीरता से लें। चौधरी ने राज्य सरकार की पेयजल संबंधी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर अधिकारियों से अपडेट स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन तक स्वच्छ पेयजल नियमित रूप से उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल जीवन मिशन के तहत अधूरे कार्य जल्द पूर्ण कराकर.आमजन को लाभान्वित करें।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, एडीएम रामरतन सौकरिया, एएसपी गीता चौधरी, चंद्रवीर सिंह चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता व जलदाय विभाग के सभी अभियंता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d