Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsजल संकट, देवली-जहाजपुर मार्ग पर बर्तन रखकर जाम लगाया

जल संकट, देवली-जहाजपुर मार्ग पर बर्तन रखकर जाम लगाया

खराब पाइप लाइन बदलने की मांग, ग्रामीण महिलाओं ने किया एक घंटे मार्ग जाम


Jahazpur News 21 जून (आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत कुराड़िया में पेयजल पाइप लाइन के खराब होने से पानी की सप्लाई पूरे गांव में नही होने से गुस्साई महिलाओं ने शुक्रवार को देवली-जहाजपुर मार्ग एमडीआर 7 पर एक घंटे तक जाम कर दिया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। वही राहगीरों को जाम में फंसे रहना पड़ा।

Oplus_131072

थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर देवली जहाजपुर एमडीआर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा जाम लगाकर प्रदर्शन करने की सूचना मिली। यहां मौके पर पहुंचे और महिलाओं से समझाइश कर चंबल परियोजना के अधिकारी सौभाग्य सेनापति को मौके पर बुला गया। चंबल परियोजना अधिकारी ने आज ही नई पाइप लाइन डालकर पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उक्त महिलाओं ने जाम खोला। कानून व्यवस्था के लिहाज से मौके पर हनुमान नगर थाने का भी जाप्ता भी बुलाया गया। सरपंच अजीत सिंह मीणा ने बताया कि गत 6 माह पहले ही पाइप लाइन खराब होने की सूचना चंबल परियोजना एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी हैं।

बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या पर गौर नहीं किया। जिसके चलते परेशान होकर महिलाओं को रोड पर मटके व बर्तन रखकर अपना विरोध व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d