करें योग, रहे निरोग का दिया संदेश
Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम दशहरा मैदान देवली में सुबह 6.30 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सौरभ जिंदल, दुर्गाप्रसाद मीणा उपखण्ड अधिकारी देवली, रामसिंह चौधरी पुलिस उपाधीक्षक वृत्त देवली, भाजपा नेता विजय बैंसला मौजूद थे।
जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ शहर के कई नागरिकों, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया। यहां योग शिक्षक नवल किशोर पारीक, जितेन्द्र सिंह, पल्लवी सिंह, ज्योत्सना सिंह, अफसाना बानो ने राजकीय प्रोटोकाल के अनुसार लोगों को योगाभ्यास करवाया। समापन पर पेंशनर्स समाज देवली द्वारा फल वितरण, जनसेवा समिति द्वारा मिल्क रोज, भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग पीठ द्वारा बिस्किट की व्यवस्था की गई। इसी प्रकार केन्द्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवली में भी सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां दोनों कार्यक्रमों में 2 हजार 124 महिला-पुरुषों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाईव उद्बोधन का प्रसारण भी किया गया और उपखण्ड अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीणा ने लोगों को शपथ दिलाई। नोडल अधिकारी पीएल जांगिड़ ने सभी सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में देवली उपखण्ड की 40 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग किया गया। जिसमें 7 हजार 705 लोगों ने भाग लिया। राऊमावि देवडावास में योग दिवस मनाया। ग्राम पंचायत सरपंच धर्मराज मीणा व पंचायत स्टाफ ने योगा में भाग लिया।
पीईइओ जयकुमार जैन ने बताया कि यहां शारीरिक शिक्षक झीलमवती के नेतृत्व में सभी ने योग किया। ग्राम पंचायत बीजवाड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरपंच भंवरलाल कुमावत एवं प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना की अगुवाई में योग किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में भी योगाभ्यास किया गया। शारीरिक शिक्षक पारसमल जैन के निर्देशन में सभी कर्मचारियों ने शारीरिक योग व व्यायाम सहित कई क्रियाएं की। कार्यक्रम में ग्रामीणो व स्कली छात्रों ने भाग लिया।



