Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजल संकट से परेशान है ग्रामीण, योजना का लाभ नहीं

जल संकट से परेशान है ग्रामीण, योजना का लाभ नहीं


Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के भगवानपुरा मालेड़ा और प्रदीप नगर में जल जीवन योजना मृग मरीचिका साबित हो रही है। मनमानी के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भगवानपुरा मालेड़ा में करीब 10-12 दिन से पानी नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी टैंकर पर निर्भर होना पड़ रहा है। इसी तरह प्रदीप नगर में भी जल जीवन योजना की लाइन डाली हुई है, जो देवली गांव की पानी की टंकी से सप्लाई होती है, लेकिन गत एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी की समस्या बहुत ज्यादा हो गई है और इसका समाधान जल्द किया जाना चाहिए, नहीं तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d