Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर तहसील शाखा देवली की तहसील कार्यकारिणी के चुनाव सोमवार को पूर्व बीईईओ कार्यालय अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ऑफिस देवली में हुए।
यह चुनाव जिला अध्यक्ष सुरेश बंसीवाल की अध्यक्षता व चुनाव अधिकारी चन्द्रसिंह जलवानिया, चुनाव पर्यवेक्षक हरिराम बडीवाल के निर्देशन में हुए। वरिष्ठ सदस्य सोमाराम बैरवा ने बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से तहसील सभा अध्यक्ष डॉ. दुर्गालाल रेगर, तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, मंत्री बनवारी लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष किशनलाल काला, उपाध्यक्ष बीरम सिंह मीणा, संगठन मंत्री मोहनलाल ठागरिया मनोनीत हुए। जिलाध्यक्ष बंसीवाल ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर माला पहनाई। इस दौरान रमेश चन्द बोयत, मनीराम रेगर, रमेश चन्द वर्मा, सोमाराम बैरवा, यादराम मीणा, जितेंद्र बैरवा, सुरेश बंसीवाल कजोड़मल बैरवा, पप्पू कुमार वर्मा, रविशंकर मीणा, रामराज बैरवा आदि थे।
समर कैम्प में किया विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण
स्काउट गाइड के तत्वावधान में आयोजित कौशल विकास और अभिरुचि शिविर में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में हीमोग्लोबिन का स्तर, वजन, लंबाई, रक्तचाप और शुगर आदि की जांच की गई। शिविर संयोजक भँवरलाल वैष्णव ने बताया कि 48 बालक बालिकाओं का परीक्षण किया गया। हीमोग्लोबिन की कमी वाले विद्यार्थियों को दवाईयां वितरित की गई और संतुलित भोजन के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, रामप्रसाद प्रजापति, भगत सिंह मीणा, किशनलाल मीणा, मंजू धाकड़ मौजूद थे।


