Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार टोंक जिला कलक्टर की 12 जून को क्षेत्र की डाबर कला ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल आयोजित होगी।
उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर आमजन की समस्या को सुनकर उचित समाधान करेंगी। उक्त रात्रि चौपाल में देवली उपखंड के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वही अपने विभागों की प्राप्त शिकायतों का समाधान करेंगे।


