Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजिला कलक्टर ने किया स्कूलों में 3 दिन का अवकाश घोषित

जिला कलक्टर ने किया स्कूलों में 3 दिन का अवकाश घोषित


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क ) जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा प्री प्राइमरी से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

लेकिन यह घोषणा इस बार तीन दिनों के लिए की गई है। इसके चलते 25 से 27 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। आदेश के अनुसार यह फैसला मौसम विभाग के पूर्वानुमान और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, स्कूल स्टाफ को काम पर आना होगा। ​इससे पहले शनिवार को भी भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। इस दौरान पूरे दिन बारिश हुई और प्रशासन का यह निर्णय सही साबित हुआ। रविवार को भी सुबह थोड़ी देर धूप निकलने के बाद दिनभर बारिश होती रही। रविवार को यह नया आदेश जारी किया गया है। ​आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d