Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व बालिकाओं के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को जगाता है।
यह हमारी भारतीय संस्कृति का मुख्य हिस्सा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि इस दौरान छात्राओं ने जिला प्रमुख और अन्य अतिथियों की कलाई पर राखी बांधी। कार्यक्रम में पौधारोपण और तिरंगे झंडों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक भंवरलाल कुम्हार ने भी शिरकत की। यह जानकारी पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने दी।
हर घर तिरंगा अभियान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा पोस्टर और रंगोली बनाकर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जगाना और देशभक्ति को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों ने भाग लिया और तिरंगे के महत्व को समझा।
कला उत्सव और तिरंगा प्रतियोगिता हुई
दूनी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घाड़ में कला उत्सव और हर घर तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे रंगों की थीम पर रंगोली, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामदयाल जांगिड़ और अन्य अध्यापकों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।



