जमकर किया हंगामा, ड्राइवर की सतर्कता से बची जान
Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पेट्रोल पंप चौराहे स्थित कोटा रोड पर शुक्रवार को एक शराबी युवक का ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस कोटा की ओर जा रही थी।
इस बीच डाक बंगले के गेट के ठीक सामने अचानक रोड के बीच में खड़ा एक शराबी युवक बस के आगे रोड पर लेट गया। चालक की सजगता व सूझबूझ से हादसा टल गया, लेकिन शराबी ने फिर रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। जब परिचालक ने शराबी को समझाना चाहा तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद गुस्साए हरियाणा रोडवेज के चालक, परिचालक ने शराबी की धुनाई कर दी। इस दौरान रोड पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। किसी तरह हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने शराबी से पीछा छुड़ाया और जाने लगे तो फिर यह युवक उनसे उलझ गया। लोगों ने इसके वीडियो बनाएं।
हालांकि इस दौरान किसी ने पुलिस को ना तो सूचना दी, लेकिन इस दरमियान सड़क पर काफी अशांति हुई। यात्रियों को 10 से 15 मिनट बस में बैठे रहना पड़ा।
बारिश में स्वस्थ रहने के घरेलू उपाय, जाने वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी से


