Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजॉली एलएलबी की शूटिंग से न्यायपालिका, अधिवक्ताओं की छवि धूमिल, वाद दायर

जॉली एलएलबी की शूटिंग से न्यायपालिका, अधिवक्ताओं की छवि धूमिल, वाद दायर


Desk News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केकड़ी जिले के बांदनवाड़ा क्षेत्र में इन दिनों जॉली एलएलबी 3 फिल्म की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के साथ फिल्म से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

शुक्रवार को केकड़ी के मुंसिफ कोर्ट में जॉली एलएलबी-3 फिल्म के कलाकार अक्षय कुमार, अरशद वारसी सहित फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ वाद दायर किया गया है। वादी मनीष छीपा के अधिवक्ता अशोक पालीवाल ने बताया कि फिल्म में डॉयलाग व दृश्य दिखाए गए है। इससे न्यायपालिका की छवि धूमिल हो रही है। बान्दनवाड़ा के अस्पताल में फिल्म की शूटिंग के चलते मरीजों व आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। एडवोकेट अशोक पालीवाल के अनुसार बान्दनवाड़ा में 10 मई से 12 मई तक फिल्म की शूटिंग होनी है। फिल्म के दृश्यों से वकील समुदाय की भावना को ठेस पहुंची है। फिल्म की शूटिंग रोकने को लेकर वाद दायर किया है।

मनीष छीपा ने बताया कि फिल्म के दृश्यों में न्यायपालिका की मजाक उड़ाई जा रही है। इससे वकील समुदाय आहत है। मामले की अगली सुनवाई सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता सोमवार को करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d