Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskटोंक व सीएचसी देवली में क्षय रोग की जांच सुविधा शुरू

टोंक व सीएचसी देवली में क्षय रोग की जांच सुविधा शुरू


Desk News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षय मरीजों की जांच सुविधा के लिए सआदत चिकित्सालय टोंक एवं सामुदायिक केंद्र देवली में सीबी नॉट मशीन का संचालन शुरू किया गया है।

सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिले में इससे पहले क्षय रोगियों की जांच के लिए आधुनिक सीबी नॉट मशीन जिला क्षय निवारण केंद्र, टोंक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मालपुरा में ही स्थापित थी। टीबी क्षय रोगियों को अपने नजदीक ही आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिससे रोगी का समय व धन बच सकेगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल ने बताया कि इसी सप्ताह जिले में दो और सीबी नॉट मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उनियारा व पीपलू में स्थापित हो जाएगी। जिससे मरीज अपने नजदीक ही गुणवत्ता पूर्ण जांच करवा सकेंगे। सआदत चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में इससे पूर्व बलगम की माइ्क्रोस्कॉपी द्वारा जांच होती थी।

अब सीबी नॉट मशीन स्थापित हो जाने से रोगियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर जांच उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान सआदत चिकित्सालय के पैथोलॉजिस्ट डॉ. वसीम अंसारी, निसार खान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d