मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार अपरान्ह बाद टोंक जिले समेत कई जिलों, शहरों में भारी वर्षा, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है।
जारी अलर्ट के मुताबिक अगले कुछ घण्टों के दौरान टोंक, अजमेर, अलवर, ब्यावर, दूदू, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, केकड़ी, खेरतल, तिजारा, कोटपूतली, बहरोड, नीम का थाना और सीकर में अगले तीन घण्टों के दौरान भारी वर्षा, तूफान, बिजली कड़कने की सम्भावना जताई है लोगो को सावचेत रहने को कहा है। इधर, शुक्रवार दोपहर देवली में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान दोपहर 12 बजे से लेकर करीब एक घंटे तक एक रफ्तार से तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं पिछले काफी समय बाद हुई बारिश से लोगों को उमस व मॉइश्चर से राहत मिली है और मौसम ठंडा हो गया।
खुले चैंबर से परेशानी
शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित पानी के नाले का खुला चैंबर पिछले काफी समय से जाम की समस्या पैदा कर रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों नाले की सफाई करने के लिए उक्त चैंबर की खुदाई की गई थी। इसके बाद से यह चैंबर खुला पड़ा है। इसके चारों ओर पुलिस के बेरिकेड्स से लगाए गए हैं। लेकिन दिनभर वाहनों की आवाजाही के चलते यहां जाम लगा रहता है।
चूंकि यह खुला चैंबर मैन चौराहे पर होने की वजह से परेशानी ज्यादा हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि काम खत्म हो गया हो तो नगर पालिका मंडल को इसे बंद करना चाहिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।


