Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर रेंज के नवनियुक्त डीआईजी ओमप्रकाश ने अजमेर पहुँचकर अपने कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने औपचारिक तौर पर उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश पूर्व में पाली रेंज के डीआईजी पद पर कार्यरत थे। अभी हाल में राज्य सरकार ने उन्हें अजमेर रेंज के आईजी पद के स्थान पर डीआईजी नियुक्त किया था। गौरतलब रहे ओमप्रकाश का प्रदेश के दबंग पुलिस अफसरों में नाम है। वे टोंक, बूंदी, सिरोही समेत जिलों में एसपी भी रहे है। वही देवली में डीएसपी भी रह चुके हैं। उनके अजमेर रेंज ऑफिस पहुँचने पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। बाद में मीडियाकर्मियों, पुलिस अधिकारियों, गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने दायित्व का हर प्रकार से निर्वहन करेगी। डीआईजी ने दैनिक ब्यूरो को बताया कि मजबूत कानून व्यवस्था व आमजन को राहत दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।



