Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsश्रीनंद गोपाल गौशाला, चारे के लिए एकत्र किए 60 हजार रुपए

श्रीनंद गोपाल गौशाला, चारे के लिए एकत्र किए 60 हजार रुपए

गौशाला प्रबंधन को मिली बड़ी राहत


Jahazpur News 19 (आज़ाद नेब) उप तहसील खजूरी स्थित श्रीनंद गोपाल गौशाला में एक समय ऐसा आया जब गायों के लिए चारे की कमी आ गई। इस संकट की घड़ी में गौशाला प्रबंधन ने एक निजी कंपनी के व्हाट्सएप समूह में संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई।

समूह में जैसे ही यह संदेश पहुँचा, सदस्यों ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बिना किसी देरी किए समूह के सदस्यों ने एकत्रित होकर चारे के लिए 60 हजार रुपए का योगदान किया। यह राशि गौशाला को तत्काल भेजी गई, जिससे गायों के लिए चारे का इंतजाम किया जा गया। गौशाला प्रबंधन ने इस सहायता के लिए समूह के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। गौशाला प्रबंधन का कहना है कि इस सहायता ने न केवल आर्थिक रूप से बल्कि, भावनात्मक रूप से भी उन्हें मजबूती दी है। गौशाला के संरक्षक और गायों की सेवा करने वालों के लिए यह सहयोग किसी वरदान से कम नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d